HMD Pulse 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक: 120Hz डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएगा 'बजट' फोन!

Abdul Shaikh
Abdul Shaikh

hmd-pulse-2-pro-specifications-leak-in-hindi

HMD Global, जो अब Nokia ब्रांड के अलावा खुद के ब्रांड HMD नाम के तहत स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है, और एक बार फिर से टेक जगत में हलचल मचा दी है। हाल ही में कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन HMD Pulse 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं, और ये स्पेसिफिकेशन्स किसी प्रीमियम फोन के जैसे लग रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक 'बजट' फोन होगा। अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो HMD Pulse 2 Pro बजट सेगमेंट में एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

HMD Pulse 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक:

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, HMD Pulse 2 Pro में कई ऐसे फीचर्स मिलने वाले हैं जो आमतौर पर इस प्राइस रेंज के फोन में नहीं दिखते।

शानदार डिस्प्ले: इसके डिस्प्ले की बात करें तो यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले है। इस हाई रिफ्रेश रेट से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस काफी स्मूथ और बेहतर हो जाता है। यह फीचर आमतौर पर मिड-रेंज या फ्लैगशिप फोन में ही मिलता है।

प्रोफेशनल कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी इसमें बहुत कुछ है। लीक के अनुसार, HMD Pulse 2 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसमें Optical Image Stabilization (OIS) का सपोर्ट होगा। OIS से हिलती हुई तस्वीरों और वीडियो को कैप्चर करने में मदद मिलती है, जिससे क्वालिटी काफी अच्छी आती है। इसके अलावा, एक 2MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी दिया जा सकता है। वहीं सामने ने की तरफ 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया हैं।

दमदार बैटरी: इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ, आप एक बार चार्ज करके पूरे दिन फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही, इसमें 20W का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: प्रोसेसर के बारे में बात करें तो इसमें Unisoc का T7250 हो सकता है, जिसके साथ 8GB तक का रैम और 256GB तक का स्टोरेज मिल सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको NFC, 5G, WIFI और IP54 शामिल है।

डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी: HMD Pulse 2 Pro के डिज़ाइन को लेकर भी कुछ लीक सामने आए हैं। यह काफी स्लीक और मॉडर्न डिज़ाइन के साथ आ सकता है। HMD ने पहले ही दावा किया है कि उनके फोन को आसानी से रिपेयर किया जा सकेगा, तो इस फोन में भी उसी तरह की रिपेयर-फ्रेंडली डिज़ाइन देखने को मिल सकती है। इसके सात 5 साल तक की पार्ट्स पर वारंटी भी मिल सकती है।

HMD Pulse 2 Pro की कीमत और लॉन्च की उम्मीदें

हालांकि अभी तक HMD की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का मानना है कि HMD Pulse 2 Pro की कीमत काफी आकर्षक हो सकती है और यह अक्टूबर के दौरान लॉन्च हो सकता है। इन स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए, यह फोन सीधे तौर पर Realme, Redmi और Motorola जैसे ब्रांड्स के बजट स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।

उम्मीद है कि HMD Pulse 2 Pro को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद यह भारत में भी उपलब्ध होगा। अगर ये सभी स्पेसिफिकेशन्स सही होते हैं और कीमत भी किफायती रहती है, तो यह फोन बजट सेगमेंट में अपनी एक अलग जगह बना सकता है।

Disclaimer: यह लेख लीक हुई जानकारी पर आधारित है। फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स आधिकारिक लॉन्च के बाद ही पूरी तरह से कन्फर्म होंगे।

Share QR Code

About The Author

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

No Responses yet

एक टिप्पणी भेजें